फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली अभी भी आईसीयू में, हालत नाजुक लेकिन ‘हीमोडायनैमिकली’ स्थिर: सूत्र

Tue, 13 Aug 2019 08:14 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन
एम्स में पिछले शुक्रवार से भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली अभी भी अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ही भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक लेकिन ‘हीमोडायनैमिकली’ स्थिर है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


‘हीमोडायनैमिकली’ स्थिर होने का मतलब है कि मरीज का दिल ठीक तरीके से काम कर रहा है और उसके शरीर में रक्त का संचार सामान्य है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने शुक्रवार के बाद जेटली के स्वास्थ्य के संबंध में कोई बुलिटेन जारी नहीं किया है। 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने शनिवार को एम्स गए थे। तब उनके कार्यालय ने कहा था कि पूर्व मंत्री पर उपचार का असर हो रहा है।

66 वर्षीय जेटली को दिल की धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने तब कहा था कि उनकी हालत ‘हीमोडायनैमिकली’ स्थिर बनी हुई है और विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


अस्पताल ने शनिवार या रविवार को जेटली के स्वास्थ्य के संबंध में कोई ताजा बुलिटेन जारी नहीं किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव समेत कई नेता शुक्रवार को अस्पताल गए थे।
विज्ञापन


जेटली को इसी साल मई में उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें