फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली की हालत स्थिर, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Tue, 13 Aug 2019 05:03 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • सांस और फेफड़ों की बीमारी के कारण एम्स में हैं भर्ती
  • अगले दो से तीन दिन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
  • फिलहाल कुछ और दिन उन्हें एम्स में रोका जा सकता है
विज्ञापन
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांस में परेशानी और फेफड़े में पानी आने की शिकायत के चलते शुक्रवार से एम्स में भर्ती पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर है। सोमवार को भी उनके कुछ मेडिकल टेस्ट किए गए थे, जिनके आधार पर डॉक्टरों का कहना है कि अगले कुछ दिन और पूर्व वित्त मंत्री को एम्स में रुकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार है, लेकिन दवाओं का असर मंद गति से देखने को मिल रहा है। फिलहाल कुछ और दिन उन्हें एम्स में रोका जा सकता है।
विज्ञापन

 
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि इसी साल जनवरी में पूर्व वित्त मंत्री का न्यूयॉर्क में ऑपरेशन हुआ था। फेफड़े में एक प्रकार के कैंसर का ये ऑपरेशन था, जिसके बाद अक्सर कुछ परेशानियां मरीजों में देखने को मिलती हैं। 

इन्हीं के चलते उन्हें शुक्रवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर एम्स पहुंचे थे। कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती अरुण जेटली के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल डॉक्टर ज्यादा जानकारी देने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि अगले दो से तीन दिन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें