फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बिहार से आंध्र की तुलना करने पर टीडीपी के मंत्रियों ने सरकार से इस्तीफा दिया

Sat, 10 Mar 2018 05:55 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाईएस चौधरी और अशोक गजपति राजू
विज्ञापन
तेलगू देशम पार्टी के एक सांसद ने शुक्रवार को कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बिहार से आंध्र प्रदेश की तुलना करने से लोग नाराज हो गए और यही कारण रहा कि टीडीपी के मंत्री केंद्रीय कैबिनेट से हट गए। 
विज्ञापन


टीडीपी के राज्यसभा सांसद टी जी वेंकटेश ने कहा, "जब आप ऐसी तुलना करेंगे तो सवाल उठेगा कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा क्यों दिया जाए, जबकि बिहार उससे ज्यादा पिछड़ा है। यह गलत है। इसी से आंध्र प्रदेश के लोग, मंत्री और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नाराज हो गए।" 

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टीडीपी के मंत्रियों अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी के इस्तीफे को मंजूर कर लिया। दोनों सांसदों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा ना देने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें