फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की खैरियत जानने अस्पताल पहुंचे शाह और जेटली

Wed, 12 Oct 2016 10:43 PM IST
एजेंसी/चेन्नई
विज्ञापन
सीएम जयललिता - फोटो : PTI
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को अपोलो अस्पताल गये। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता वहां भर्ती हैं। दोनों नेता अस्पताल में करीब 30 मिनट रहे। मुख्यमंत्री के उपचार के बारे में पूछताछ के बाद दोनों नेता मीडिया से बिना बात किये वापस लौट गये। 
विज्ञापन


जेटली ने ट्वीटर पर कहा, ‘आज चेन्नई के अपोलो अस्पताल गया था। मैं मुख्यमंत्री जयललिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’वहीं शाह ने भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘आज तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी की सेहत के बारे में जानने के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल गए। मैं उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।’ अन्नाद्रमुक प्रमुख 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्होंने बुखार और शरीर में पानी की कमी की शिकायत की थी। 

पिछले हफ्ते अस्पताल पहुंचने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू, डीएमके नेता एमके स्टालिन और पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने भी अस्पताल का दौरा किया डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में उन्हें जानकारी दी लेकिन जयललिता से किसी की मुलाकात नहीं हुई। अमित शाह और अरुण जेटली की भी उनसे मुलाकात के बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंस पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं

सीएम जयललिता - फोटो : PTI
अस्पताल में भर्ती जयललिता की खराब तबीयत को लेकर सस्पेंस पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख करुणानिधि ने अब नया सवाल खड़ा किया है। जयललिता के विभागों का कार्यभार वित्त मंत्री पनीरसेलवम को सौंपने के एलान पर ही पूर्व मुख्यमंत्री ने हैरानी जताई है। 

उनका कहना है कि राज्यपाल सी विद्यासागर का यह कहना कि ‘मुख्यमंत्री की सलाह’ पर उनके आठ विभागों का कार्यभार वित्त मंत्री को सौंपे जाना हैरान करता है। करुणानिधि ने कहा, ‘कुछ लोगों के जहन में सवाल उठ रहा है कि पनीरसेलवम को कामकाज सौंपने संबंधी फाइल पर क्या मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर किए हैं।’ 

उन्होंने अपनी बात को वजन देते हुए कहा, ‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडु और डीएमके नेता एमके स्टालिन ने भी अस्पताल का दौरा किया था। लेकिन उन्हें सीधे मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर नहीं दिया गया और डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में उन्हें जानकारी दी।’ 

द्रमुक प्रमुख ने कहा कि जयललिता पिछले 19 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन सरकार की ओर से आज तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है और अब यह कहा जा रहा है कि उनको लंबे समय तक के लिए भी अस्पताल में रहना पड़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या पनीरसेलवम को कार्यभार सौंपने की नई व्यवस्था को मंजूरी देते वक्त राज्यपाल ने संविधान के सभी पहलुओं को देखा था। इस बात को लेकर पैदा हो रहे संदेह को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें