फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली AIIMS में एडमिट, आज होगी किडनी ट्रांसप्लांट

Sat, 07 Apr 2018 04:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी की समस्या से जूझ रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली को एम्स में भर्ती किया गया है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए शनिवार को उनका ऑपरेशन होगा। बीमारी के चलते 65 वर्षीय जेटली सोमवार से कार्यालय नहीं जा रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुद ही गुरुवार को ट्वीट कर किडनी की समस्या से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। अरुण जेटली के स्वास्थ्य मामले में गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाले की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं हैं। 

विज्ञापन


कुछ साल पहले जेटली के हृदय का भी ऑपरेशन हुआ था। जेटली की किडनी से संबंधित इस बीमारी को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। जेटली का ऑपरेशन अपोलो हॉस्पिटल के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप गुलेरिया के द्वारा किया जाने वाला है। डॉ संदीप एम्स के निदेशक एवं जेटली के पारिवारिक मित्र रणदीप गुलेरिया के भाई हैं।

बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली अगले सप्ताह लंदन जाने वाले थे लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया। लंदन में 10 वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता का कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले अरुण जेटली ने कहा था कि 'मैं अभी नियंत्रित माहौल में घर से ही काम कर रहा हूं। मेरा आगे का इलाज मेरे चिकित्सकों पर निर्भर करेगा।' अरुण जेटली का सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन हुआ था। लंबे समय से डायबिटीज के कारण उनका यह ऑपरेशन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें