फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त फिसले अरुण जेटली

Sun, 12 Mar 2017 08:51 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त वित्त मंत्री अरुण जेटली चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने के बाद जेटली बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उनको दिल्ली लाया गया है। जेटली को शाम को मोदी के रोड शो और देर शाम पार्टी की संसदीय दल की बैठक में भाग लेना है। जेटली बाबा राम देव के पतजंलि योगपीठ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गए हुए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जेटली का पैर हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त फिसल गया था, जिसके बाद उनके सिर में चोट लग गई और वो बेहोश हो गए। तुरंत ही उनको प्राथमिक उपचार दिया गया और दिल्ली लाया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा है। पतजंलि के आचार्य बालकृष्ण ने इस बात की पुष्टि की है और बताया कि वो सकुशल दिल्ली पहुंच गए हैं। 
  Finance Minister Arun Jaitley slipped while boarding a chopper in Haridwar, en route to Delhi. No injuries, his health is fine (file pic) pic.twitter.com/k13ycYm34K — ANI (@ANI_news) March 12, 2017
विज्ञापन
Finance Minister Arun Jaitley who had a minor injury while boarding a chopper in Haridwar, reaches Delhi. His health is fine. pic.twitter.com/eDmqjo5gdX — ANI (@ANI_news) March 12, 2017
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें