इस रिपोर्ट में समिति ने वीके शशिकला, जयललिता के डॉक्टर केएस शिवकुमार, तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर पर आरोप लगाए हैं।
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत की जांच के लिए बनाई गई अरुमुगासामी कमेटी ने मंगलवार को विधानसभा में रिपोर्ट पेश कर दी। इस रिपोर्ट में समिति ने वीके शशिकला, जयललिता के डॉक्टर केएस शिवकुमार, तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर पर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की जांच के लिए आदेश देने की भी मांग की गई है।