फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pension: कलाकारों की पेंशन बढ़ी पर संसदीय समिति असंतुष्ट, प्रतिस्पर्धा कानून संशोधन विधेयक में बदलाव का सुझाव

Wed, 14 Dec 2022 06:10 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समिति ने कहा कि मंत्रालय को इस कठिन समय में कलाकारों को वित्तीय और चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने में सक्रिय भू्मिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
संसद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्कृति मंत्रालय ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के कलाकारों के लिए मासिक पेंशन राशि 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का फैसला किया गया है। परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसद की स्थायी समिति ने मंगलवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह इस वृद्धि से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले, समिति ने कलाकारों के लिए पेंशन राशि को बढ़ाकर सम्मानजनक करने का सुझाव दिया था। इसके जवाब में मंत्रालय ने यह जानकारी दी और कहा कि इसके लिए अभी आदेश जारी किया जाना बाकी है। समिति ने कहा कि मंत्रालय को इस कठिन समय में कलाकारों को वित्तीय और चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने में सक्रिय भू्मिका निभानी चाहिए। समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि वह इस काम में अपने क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों या पेंशनरों के बैंकर्स की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा मंत्रालय वित्तीय मदद के जरिये सीधे कलाकारों को मदद पहुंचा सकता है। एजेंसी

प्रतिस्पर्धा कानून संशोधन विधेयक  में बदलाव का सुझाव
वित्त मामलों पर संसद की स्थाई समिति ने प्रतिस्पर्धा कानून संशोधन विधेयक में कई बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। इनमें संघों को व्यावहारिक साधन के रूप में समाधान के दायरे के तहत लाना भी शामिल है।
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट में समिति ने कहा है कि प्रथमदृष्ट्या राय बनाने की समयसीमा और संयोजन की मंजूरी के लिए आदेश पारित करने की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। 5 अगस्त को संसद में पेश प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2022 में कॉर्पोरेट मंत्रालय ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के लिए किसी मामले पर प्रथमदृष्ट्या राय बनाने की समयसीमा को 30 दिन से घटाकर 20 दिन करने का प्रस्ताव किया है। ब्यूरो

2022 की अंतिम मन की बात के लिए पीएम ने मांगे सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 25 दिसंबर को होने वाली मन की बात के आगामी एपिसोड के लिए विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए लोगों को आमंत्रित किया। यह पॉडकास्ट 2022 का आखिरी मन की बात होगा। इसका प्रसारण 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। पीएम मोदी ने लोगों से नमो ऐप और माईजीओवी ऐप पर या 1800-11-7800 पर अपने संदेश रिकॉर्ड कर भेजना का आग्रह किया। एजेंसी
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें