नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले नए साल में लगभग सभी क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे। सबसे अधिक नौकरियां AI के सेक्टर में मिलेंगी जहां पिछले वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे। कॉन्ट्रैक्ट और सीमित समय के लिए नौकरियों की तुलना में 2026 में 72 प्रतिशत नौकरियां स्थाई प्रकृति की होंगी। यह दिखाता है कि कंपनियां लंबे समय के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं की नौकरियों में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। 2026 में यह 30 प्रतिशत होने का अनुमान है।
नौकरियों में यह वृद्धि केवल बड़े स्तरों पर ही नहीं होंगी। मध्यम और निचले स्तर पर भी काम के अवसरों में वृद्धि होने का अनुमान है। 2026 में अस्थाई प्रकृति का कार्य करने वाले कुशल श्रमिकों के कार्यों में भी 16 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए भी नए साल में नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे। कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों के मामले में अगले वर्ष लगभग सात प्रतिशत की वृद्धि होगी।