पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख को लेकर उठाए गए कदम और भारत देश मे उनके पूर्ण रूप से एकीकरण का मैं समर्थन करता हूं। संवैधानिक प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया जाता तो बेहतर होता, साथ ही कोई प्रश्न भी खड़े नहीं होते। लेकिन ये फैसला राष्ट्रहित मे लिया गया है और मैं इसका समर्थन करता हूं।
अनुच्छेद 370 को समाप्त करने पर मिलिंद देवड़ा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में शांति और विकास की खातिर, मुझे उम्मीद है कि यह निर्णय विमुद्रीकरण की तुलना में अधिक अनुकूल है।
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेरी राय में आज की स्थिति में धारा 370 अधिक प्रासंगिक नहीं है। जब यह अनुच्छेद लाया गया था तब नेहरू जी ने कहा था कि यह अस्थाई है। मुझे लगता है कि देश की एकता और कश्मीरियों के विकास के लिए यह सही निर्णय है।