हर चुनाव की तरह इस बार भी यूपी चुनाव में अलग तरह के प्रत्याशी देखे जा सकते है। अभिनेता राजपाल यादव के भाई की राजनीतिक पार्टी सर्व संभाव पार्टी के प्रत्याशी रजंन यादव यूपी विधानसभा चुनाव में अर्थी पर बैठकर प्रचार कर रहें है। रंजन के चुनावी प्रचार के देखते हुए लोग उन्हें अर्थी बाबा कहते है।
उनका चुनावी नारा भी मुख्य राजनेताओं से एक दम अलग है। उनका चुनावी नारा राम नाम सत्य है। वह अर्थी पर बैठकर और यह नारा बोलकर लोगों से वोट मांगते है। बताया जा रहा है कि अर्थी बाबा अपना नामांकन भरने भी अर्थी पर सवार होकर गए थे। अर्थी बाबा के राजनीतिक अनुभव की बात करें तो उनके लिए चुनाव कोई नई चीज नहीं है।