फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatkopar Hoarding Crash: होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी अरशद खान लखनऊ से गिरफ्तार, सात महीने से था फरार

Tue, 31 Dec 2024 12:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

13 मई को घाटकोपर पूर्व में तूफान की वजह से एक विज्ञापन होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 84 घायल हो गए थे। इस होर्डिंग को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर अवैध रूप से लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि अरशद खान बार-बार अपना ठिकाना बदल लेता था। वह पिछले सात महीने से फरार था।
विज्ञापन
मुंबई घाटकोपर होर्डिंग हादसा। - फोटो : PTi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी अरशद खान को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। प्रमुख व्यवसायी अरशद खान मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाए जाने के बाद से पिछले सात महीने से फरार था। 

विज्ञापन


13 मई को घाटकोपर पूर्व में तूफान की वजह से एक विज्ञापन होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 84 घायल हो गए थे। इस होर्डिंग को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर अवैध रूप से लगाया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि एगो मीडिया कंपनी ने अरशद खान के जानकार लोगों के बैंक खातों में 82 लाख रुपये भेजे थे। 

अरशद खान आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद की पत्नी का व्यापारिक सहयोगी है। कैसर खालिद पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे की जमीन पर होर्डिंग लगाने की मंजूरी दी थी। उस समय खालिद, राजकीय रेलवे पुलिस के आयुक्त थे। उन्हें अपने काम में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अरशद खान अपना प्रारंभिक बयान दर्ज कराने के बाद एसआईटी के सामने उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस पिछले कुछ महीनों से उसे ढूंढ रही थी, मगर वह बार-बार अपना ठिकाना बदल लेता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अरशद खान को रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने  बताया कि एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अलग अलग खातों में 22 बार लेनदेन किया गया। एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ही इस होर्डिंग को लगाया था। अधिकारियों का दावा है कि इनमें से अधिकतर लेनदेन तब किया गया, जब कैसर खालिद जीआरपी आयुक्त थे। आगे बताया गया है कि 82 लाख रुपयों को 16 बैंक खातों में भेजा गया था। पूछताछ के दौरान खालिद ने अधिकारियों को बताया था कि वह अरशद खान को जानते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें