अमोनियम नाइट्रेट एक गंधहीन रसायनिक पदार्थ है जिसका उपयोग कई कामों में होता है। सामान्यत इसे दो कार्यों में सर्वाधिक उपयोग किया जाता है। पहला, खेती के लिए बनने वाले उर्वरक में और दूसरा निर्माण या खनन कार्यों में विस्फोटक के तौर पर।
- अमोनियम नाइट्रेट एक अत्यंत विस्फोटक रसायन है।
- यह अपने आप में विस्फोटक नहीं है लेकिन अनुकूल परिस्थितियों में ये ज्वलनशील पदार्थ है।
- आग लगने पर इसमें धमाका होता है और उसके बाद खतरनाक गैसें निकलती हैं जिनमें नाइट्रोजन ऑक्साइड और अमोनिया गैस प्रमुख हैं।
- क्योंकि यह रसायन बेहद ज्वलनशील होता है, इसलिए इसके रखरखाव के नियम भी काफी कड़े होते हैं।
- नियम यह है कि अमोनियम नाइट्रेट का भंडार हमेशा फायरप्रूफ गोदाम या स्थान पर होना चाहिए।
- जहां अमोनियम नाइट्रेट को रखा जाए वहां कोई भी नाला, पाइप या गटर नहीं होना चाहिए।
- विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमोनियम नाइट्रेट को उचित तरीके से रखा जाए तो यह अन्य रसायनों की तुलना में सुरक्षित है।
- हालांकि बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट लंबे समय तक रखा जाता है तो इसमें विघटन शुरू हो जाता है और आगे चलकर विस्फोटक साबित होता है।