फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार सिपाही एक साथ चले जाएंगे छुट्टी पर

Sat, 28 May 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
50 हजार सिपाही जाएंगे छुट्टी पर - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक के इतिहास में आज तक जो नहीं हुआ, वो 4 जून को हो सकता है। 4 जून को भारी मात्रा में पुलिस के सिपाही छुट्टी पर जाने वाले हैं। एक साथ इतने सारे सिपाही कुछ अनुशासनात्मक रवैयों, सैलरी की असमानता और अधिक घंटों के काम के विरोध में ये छुट्टी ले रहे हैं।
विज्ञापन


करीब 50,000 सिपाहियों ने 4 जून को छुट्टी के लिए आवेदन भी दे दिया है। यह विरोध प्रदर्शन पुलिस महासंघ के बैनर तले ऑर्गेनाइज किया गया है। यह बहुत ही कम होता है कि पुलिस विरोध प्रदर्शन करे, क्योंकि देश में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस ही होती है।

वरिष्ठ अधिकारियों की इजाजत के बिना पुलिस के किसी भी व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं होती है। बिना इजाजत ऐसा करने पर उस पुलिसकर्मी को तुरंत ही पुलिस फोर्स से निकाला भी जा सकता है।
विज्ञापन


राज्य सरकार से कई बार आग्रह करने और अदालत से समर्थन न मिलने पर पुलिस के कुछ लोगों ने अखिल कर्नाटक पुलिस महा संघ के अध्यक्ष वी शेशाद्री से इस बारे में बात की, जिसके बाद 4 जून को छुट्टी लेने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें