केरल के पल्लीपुर में खराब खाने की वजह से सीआरपीएफ के 400 जवानों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Kerala: Around 400 CRPF soldiers in Pallipuram were hospitalised following complaints of stomach ache & vomiting after dinner, yesterday pic.twitter.com/VAH85XM8D9
— ANI (@ANI_news) April 2, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार की रात को खाने के बाद जवानों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। इसके बाद उनकी हालत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। इसमें 109 जवान त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जिसमें 51 को भर्ती किया गया है।
अधिकारियों ने खाने का सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है।
Kerala: An enquiry has been ordered in the CRPF jawans food poisoning case, sample taken for investigation.— ANI (@ANI_news) April 2, 2017