फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पूर्वी मिदनापुर में 15 भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप

Sun, 10 Jan 2021 09:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हो गईं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। दोनों दलों के सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से भाजपा की ही ताकत बढ़ेगी।

विज्ञापन


बीते महीने टीएमसी छोड़ भाजपा में आए अधिकारी ने पुरुलिया में रोडशो के दौरान पत्रकारों से कहा, 'हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किए गए प्रत्येक हमले से और अधिक लोग हमारे समर्थन में आएंगे। सूत्रों ने कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांति इलाके के भाजाचौली में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए।

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा कि उसके कुछ कार्यकर्ता हमले में घायल हो गए। वहीं, टीएमसी ने दावा किया कि भाजपा के कैंप में अंदरूनी कलह के चलते ये झड़पें हुई हैं। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मरिश्दा से भी हिंसा की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी मेदिनीपुर के केशपुर में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से एक दूसरे पर ईंटों और डंडों से हमला किया। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के टीएमसी अध्यक्ष अजित मैती ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने भगवा पार्टी के समर्थकों के उकसावे के आगे संयम बरता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें