फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास किस्म की राइफल्स की तलाश में भारतीय सेना, खर्च होंगे अरबों रुपए

Wed, 28 Sep 2016 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
भारतीय सेना ने नई जेनरेशन की खास राइफल की तलाश में है। पहले ही ऐसी राइफल की खरीद की कोशिश कर चुकी भारतीय सेना दोबारा प्रयास तेज कर दिए हैं। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, अव्यवहारिक तकनीकी जरूरतों और भ्रष्टाचार के डर से भारत की कोशिश सफल नहीं सकी थी। इसके साथ ही यह बहस भी हो रही कि जो राइफल खरीदी जाए वे दुश्मन को 'मारने' या सिर्फ 'घायल' करने में सक्षम होनी चाहिए।
विज्ञापन


सेना एक बार में ही 65,000 राइफल्स खरीदना चाहती है। इसके साथ ही करीब 1,20,000 राइफल्स भारत में भी बनाई जानी हैं। करीब 12 लाख जवानों की सेना के लिए यह  यह बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है जिस पर करीब  एक बिलियन डॉलर खर्च आएगा।  
विज्ञापन

सेना को ऐसी राइफल चाहिए 

demo pic - फोटो : demo pic
रक्षा मंत्रालय ने राइफल्स की तलाश के लिए रिक्वेस्ट फोर इन्फोर्मेशन (आरएफआई) जारी की है। इसमें  जिक्र किया गया है कि सेना को 7.62mm x 51mm की राइफल्स चाहिए। ये राइफल्स किसी को भी मार गिरा सकती है।  अभी भारतीय सेना 5.56 mm वाली राइफल्स का इस्तेमाल करती है। 

सेना को जो राइफल्स चाहिए वह कम से कम 500 मीटर की रेंज वाली होनी चाहिए।  राइफल में यह खासियत भी होनी चाहिए कि वह 40mm अंडर-बैरल ग्रेनेड लॉन्चर में फिट हो जाए। साथ ही ऐसा राइफल्स होनी चाहिए जो  अगले 25-30 सालों तक भी फिट रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें