फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपाह वायरस की वजह से नहीं हुई थी सेना के जवान की मौत, जांच रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Mon, 04 Jun 2018 07:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने गृह राज्य केरल से लौटने के कुछ दिन बाद पिछले हफ्ते यहां कमांड अस्पताल में सेना के जवान की मौत निपाह वायरस के कारण नहीं हुई थी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि कमांड अस्पताल से पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेरोलॉजी में जांच के लिए भेजे गए नमूने में निपाह वायरस नहीं पाए गए हैं। बता दें कि यहां सेना के पूर्व कमान मुख्यालय में तैनात शीनू प्रसाद एक महीने की छुट्टी पर केरल गया था। 

वहां से 13 मई को लौटने के एक हफ्ते बाद उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पांच दिन बाद प्रसाद की मौत हो गई थी। उस वक्त उसके निपाह वायरस से मरने का अंदेशा जताया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें