फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में संदिग्ध निपाह वायरस से सेना के जवान की मौत, एक महीने बाद 13 मई को ड्यूटी पर लौटा था सैनिक

Wed, 30 May 2018 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
Nipah Virus
विज्ञापन
महानगर में कथित तौर निपाह वायरस से सेना के एक जवान की संदिग्ध मौत हुई है। हालांकि वायरस की पुष्टि के लिए उसके शरीर से लिए गए नमूने को जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेरोलाजी में भेजा गया है। रक्षा सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

 
बता दें कि हालिया वर्षों में यह राज्य में निपाह वायरस के कारण पहली मौत है। सूत्रों ने बताया कि केरल का रहने वाला जवान शीनू प्रसाद यहां पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में तैनात था। केरल स्थित अपने घर पर एक महीने की छुट्टी बिताने के बाद वह बीते 13 मई को ड्यूटी पर लौटा था। निपाह वायरस जैसे लक्षण सामने आने पर जवान को 20 मई को यहां सेना के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच दिनों के बाद यहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि केरल में निपाह वायरस की चपेट में आकर अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पुणे लैब से रिपोर्ट आने तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि जवान की मौत निपाह वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।
विज्ञापन


2001 में निपाह वायरस से मारे गए थे 66 लोग

इससे पहले पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी शहर में 2001 में 66 लोग इस वायरस के संक्रमण के कारण मारे गए थे। इसके बाद वर्ष 2007 में नदिया जिले में सात लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें