कश्मीर के उड़ी में चल रहा सेना का सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है। रविवार की सुबह सेना ने इस ऑपरेशन में मारे गए पांच आतंकियों की तस्वीरे जारी की। साथ ही सेना ने आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में हथियार भी जब्त किए हैं।
Visuals of five terrorists killed in Uri infiltration bid, in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/oJcHvMri1w
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
बता दें कि जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने बड़ी ही बहादुरी के साथ नाकाम कर दिया। बारामुला जिले के एलओसी से सटे इलाके उड़ी में सेना के जवानों द्वारा आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया है।
Visuals of weapons recovery from five killed terrorists in Uri infiltration bid, in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/JGAfphF9o0
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
पिछले एक हफ्ते में सेना ने एलओसी के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहे 12 आतंकियों को मार गिराया गया था। गुरुवार तक सेना की कार्रवाई में सात आतंकियों को मार गिराया जा चुका था जिसके बाद सेना द्वारा एलओसी से सटे तमाम इलाकों में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के चलते सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।