फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर चल रहे जवानों की छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ीं, ट्रांसफर-पोस्टिंग भी स्थगित

Fri, 20 Mar 2020 07:27 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सेना ने भी सुरक्षात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई एडवाइजरी के मुताबिक 35 फीसदी अधिकारी और 50 प्रतिशत जवान एक हफ्ते तक एकांतवास में रहते हुए घर से काम करेंगे। एडवाइजरी के मुताबिक जो जवान पहले से छुट्टी पर हैं, उनकी छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने जानकारी देते हुए कहा कि जवानों व अधिकारियों का पहला समूह 23 मार्च से आइसोलेशन में जाएगा। इसके बाद दूसरा ग्रुप 30 मार्च को घर से काम करेगा। इसके अलावा सेना मुख्यालय में भी कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या को 23 मार्च से घटाने का फैसला किया गया है। सिर्फ वही लोग सेना मुख्यालय आ पाएंगे, जो आपात सेवाओं से जुड़े हुए हैं। सेना प्रमुख ने बताया कि सेना मुख्यालय पर भीड़ की स्थिति से बचने के लिए कार्यालय के समय को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। पहला समय सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक और दूसरा सुबह पौने दस बजे से सवा छह बजे तक किया गया है। 



ट्रांसफर व पोस्टिंग पर रोक 
नई एडवाइजरी के मुताबिक सेना में ट्रांसफर और पोस्टिंग भी रोक दी गई हैं। सेना प्रमुख ने बताया कि सभी रैंक्स में अस्थायी ड्यूटी को 15 अप्रैल तक या तो स्थगित कर दिया गया है या फिर कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें