फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने पार की हदें, लेफ्टिनेंट के घुटने तोड़कर दांत निकाले!

Thu, 11 May 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट उमर फयाज
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकियों के हाथों बर्बर तरीके से शहीद हुए सेना के अधिकारी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बेखौफ आतंकियों ने लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या से पहले उन्हें बेरहमी से प्रताड़ित किया था। बताया जा रहा है कि फयाज को रातभर पीटा गया और उनके घुटने तोड़कर दांत भी निकाल लिए गए। साथ ही उनके शरीर पर घाव के कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट के साथ ऐसे व्यवहार और घाटी में बिगड़े हालातों के बाद केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि आज जम्मू और कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे सीएम महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे यहां के शीर्ष अधिकारियों से हालात सामान्य करने को लेकर भी बातचीत करेंगे।

बता दें कि फयाज की हत्या मंगलवार को अगवा करके की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलगाम के रहले वाले फयाज छुट्टी लेकर शोपियां में एक शादी समारोह में आए थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनका अपहरण कर लिया। बुधवार सुबह शोपियां में लेफ्टिनेंट का शव बरामद किया गया। शव पर गोलियों के दो निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

- फोटो : Getty
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लेफ्टिनेंट उमर ने वर्ष 2016 में ही सेना में कमीशन प्राप्त किया था। पुलिस ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक घाटी में आतंकी युवाओं को पुलिस और सेना की नौकरी छोड़ने की धमकी दे रहे हैं और उसी वजह से लेफ्टिनेंट की हत्या की गई।

इस पूरे मामले में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि ले. उमर फैयाज का अपहरण कर उनकी हत्या करना कायरता है। सेना का अधिकारी जम्मू-कश्मीर के लिए एक मिसाल है।

उन्होंने कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी थे, जिनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। इस घटना के बाद गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने निंदा करते हुए कहा कि इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही इसके बारे में कोई जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें