फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मंत्री की रिश्तेदार से छेड़खानी में फौजी गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिकंदराबाद से पटना जा रही ट्रेन की एसी बोगी में बिहार के पर्यटन मंत्री की रिश्तेदार के साथ एक फौजी ने छेड़खानी कर दी। युवती अपनी छोटी बहन के साथ पटना जा रही थी। रविवार भोर में इस घटना की शिकायत युवती ने अपने रिश्तेदार मंत्री से की तो उन्होंने ट्विटर और फोन के जरिए रेल मंत्री और पुलिस अफसरों को खबर दी। रेलवे कंट्रोल से खबर पाकर जीआरपी इलाहाबाद ने ट्रेन से फौजी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में बिहार के पर्यटन मंत्री की रिश्तेदार 22 वर्षीय युवती अपनी छोटी बहन के साथ पटना जा रही थी। भोर में करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति ने छेड़खानी कर दी। विरोध पर उसने खुद को फौजी बताकर धमकाने की कोशिश की। उस वक्त ट्रेन जबलपुर के आधार ताल स्टेशन से बढ़ी थी। युवती ने शोर मचाकर दूसरे यात्रियों को बताया। फिर फोन से बिहार में मंत्री को इस बारे में जानकारी दी। मंत्री ने ट्विटर और मैसेज के जरिए रेल मंत्री को सूचना दी।

पुलिस अधिकारियों को फोन भी किए। ट्रेन तीन सौ किलोमीटर आगे इलाहाबाद के पास पहुंची तो रेलवे कंट्रोल से जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह को सूचना देकर कार्रवाई के लिए कहा गया। उन्होंने करीब 11.30 बजे ट्रेन जंक्शन पर पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ टीम को बोगी में भेजकर आरोपी फौजी संजीत कुमार मुद्रिक को गिरफ्तार करा लिया। वह बिहार के वैशाली जनपद का रहने वाला है। तहरीर लेकर पीड़ित युवती को ट्रेन में रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें