फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरण में परीक्षण के दौरान सेना का अल्ट्रा लाइट M-777 होवित्जर तोप क्षतिग्रस्त

Wed, 13 Sep 2017 01:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में फील्ड ट्रायल के दौरान सेना की नयी लंबी दूरी तक मार करने वाली अल्ट्रा-लाइट (यूएलएच) होवित्जर एम -777 तोप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद सेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में निर्मित तोप की बैरल में उस वक्त विस्फोट हो गया जब बीते 2 सितंबर को इस तोप में भारतीय गोला-बारूद के जरिए फायरिंग की जा रही थी।

ये भी पढ़ें- चीनी सीमा पर भारत ने की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि बोफोर्स घोटाले के 30 साल बाद भारत को अमेरिका से मई में 2 एम -777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपें मिली थी। जिनकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये थी और उनमें से एक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- होवित्जर के तैनाती से और महफूज होंगी जम्मू-कश्मीर की सरहदें

155 मिमी, 39-कैलीबरी गन बैरल, जो बीएई सिस्टम द्वारा बनाया गया था। राजस्थान के पोखरण में परिक्षण के लिए लाया गया था। इस परिक्षण का उद्देश्य तोप की प्रक्षेप, गति और आवृत्ति गति जैसे कई महत्वपूर्ण आंकड़ों को जुटाना और निर्धारित करना था। 
विज्ञापन

2018 में मिलेंगी तीन और तोपें

रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग के दौरान, तोप श्रृंखला का पांचवां हिस्सा कई टुकड़ों में बैरल से बाहर निकल गया, जिससे दुर्घटना हो गई मगर किसी को चोट नहीं लगी।

मालूम हो कि अमेरिका को 145 होवित्जर तोपों का ऑर्डर दिया गया है। जिसमें दो तोप अभी तक आर्मी को मिले हैं। प्रशिक्षण के लिए सितंबर 2018 में तीन और तोपों की आपूर्ति की जानी है। उसके बाद, मार्च 2019 से हर महीने 5 होवित्जर तोप सेना को मिलने लगेंगी। 2021 के मध्य तक पूरा आर्डर मिल जाएगा। 

भारत ने पिछले नवंबर में करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से 145 होवित्जर की आपूर्ति के लिए अमेरिकी सरकार से सौदा किया था। जिसमें 25 होवित्जर तोप अमेरिका से आएगी, शेष महिंद्रा डिफेंस के साथ साझेदारी में बीएई सिस्टम्स द्वारा भारत में तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें