फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Video: दिनजान सैन्य स्टेशन पहुंचे रक्षामंत्री और सेना प्रमुख, जवानों ने 'गाया संदेश आते हैं' गाना

Wed, 28 Sep 2022 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के दिनजान सैन्य स्टेशन पर रक्षा मंत्री के पहुंचने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने 'संदेशे आते हैं' गाया। इस दौरान जवानों के साथ रक्षामंत्री और सेना प्रमुख भी गाने को गुनगुनाते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
दिनजान सैन्य स्टेशन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिनजान सैन्य स्टेशन पर भारतीय सेना के डीएओ डिवीजन के जवानों से मिले और उनसे बातचीत की। इस दौरान उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी मौजूद रहे। असम के दिनजान सैन्य स्टेशन पर रक्षा मंत्री के पहुंचने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने 'संदेशे आते हैं' गाया। इस दौरान जवानों के साथ रक्षामंत्री और सेना प्रमुख भी गाने को गुनगुनाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन


इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय पूर्वोत्तर के दौरे पर बुधवार को डिब्रूगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शाम डिनजान में भारतीय सेना के जवानों के साथ चाय पी और उनके साथ बातचीत की। इस दौरान वे जवानों के गाए गए गीत संदेशे आते हैं...गाने पर ताल से ताल मिलाते नजर आए।

उल्लेखनीय है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिहं अपने तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर बुधवार को डिब्रूगढ़ पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यहां पर उन्होंने माउंटेन डिविजन के सैनिकों के साथ बातचीत की और शाम को जवानों के साथ चाय पी। इसी दौरान एक जवान ने देशभक्ति गाना संदेशे आते हैं गाया, तो रक्षामंत्री खुद को रोक नहीं पाए और जवान के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला अफजाई भी की। 
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को रक्षामंत्री अरुणाचल प्रदेश जाएंगे जहां वह भारत-चीन सीमा पर सीम सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सड़क निर्माण एवं सुरंग निर्माण आदि गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री के बीआरओ के महानिर्देशक ले.जन. राजीव चौधरी मौजूद रहेंगे। वे अग्रिम चौकियों का भी दौरा कर सकते हैं। वे शनिवार को दिल्ली वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें