फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने जताई दक्षिण भारत में आतंकी हमले की आशंका, केरल के सभी जिलों में अलर्ट जारी

Mon, 09 Sep 2019 06:46 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने कहा है कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि देश में आतंकी हमला हो सकता है। उन्होंने कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि दक्षिणी भारत में आतंकी हमला हो सकता है। गुजरात के सर क्रीक से कुछ नाव बरामद की गई हैं। आतंकी और विरोधी तत्वों की हर मंशा को नाकाम करने के लिए हम सावधानी बरत रहे हैं।' 

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल सैनी ने कहा कि बढ़े हुए खतरे की आशंका को देखते हुए सरक्रीक इलाके में सेना ने उपाय किए हैं।

केरल के सभी जिलों में अलर्ट

केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)  लोकनाथ बहेरा ने इस मामले में कहा है कि राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'सेना द्वारा दी गई आतंकी हमले की चेतावनी के चलते राज्य के सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य भर की पुलिस को सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।'
विज्ञापन

गुजरात के सर क्रीक क्षेत्र में मिलीं संदिग्ध नाव, पता लगा रही सेना

लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने बताया कि सेना को  गुजरात के पास समुद्र में भारत और पाकिस्तान को बांटने वाले सर क्रीक क्षेत्र में कुछ संदिग्ध नाव मिली हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है क्या आतंकी इन्हीं नाव से भारत में आए हैं या यहां रुके थे। 
विज्ञापन


पाक ने अगस्त में सर क्रीक क्षेत्र में तैनात किए थे एसएसजी कमांडो

बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने अगस्त में गुजरात के पास सर क्रीक क्षेत्र में एसएसजी कमांडो तैनात किए थे। वहीं, 30 अगस्त को खुफिया एजेंसियों ने भी आतंकियों और पाक कमांडो के समुद्री रास्ते से गुजरात में घुसपैठ करने का अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें