फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आर्मी गुडविल स्कूल का नाम बदला, अब होगा शहीद लेफ्टिनेंट उमार फयाज

Tue, 15 Aug 2017 05:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
आर्मी गुडविल स्कूल का नाम बदला - फोटो : ani
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बेहिबाग में आर्मी गुडविल स्कूल का नाम बदल दिया गया है। अब से यह स्कूल शहीद लेफ्टिनेंट उमार फयाज गुडविल के नाम से जाना जाएगा। मई में शोपियां जिले में आतंकवादियों ने कश्मीरी सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट उमार फयाज को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

  Behibagh, J&K: 'Army Goodwill School' renamed 'Shaheed Lt Ummer Fayaz Goodwill School' to honor Lt Fayaz,who was killed by terrorists in May pic.twitter.com/DMgtR64BRy — ANI (@ANI) August 15, 2017 उस वक्त फोर्स के जनरल कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल बी एस राजू ने आर्मी गुडविल स्कूल का नाम बदलकर उमार फयाज के नाम पर रखने का एलान कर दिया गया था। 

पढ़ें: लैंडस्लाइड हादसा: मां को कैसे समझाऊं, कहां से लाकर दूं उसके फौजी बेटे को

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधु ने कहा कि इस मामले में लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या करने वाले लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द की उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद

लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधु के मुताबिक हम 27 साल से आतंकवाद से लड़ रहे हैं, हमें भरोसा है कि उसको भारी नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रति संजीदा हैं। 
  Been fighting terrorism for 27 yrs but are confident of making major dent&bringing things under control to great extent: Lt Gen JS Sandhu pic.twitter.com/AqZpwoKodF — ANI (@ANI) August 15, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें