फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के ईस्टर्न कमांड ने अपने हीरो ‘डच’ को दी अंतिम विदाई, बचाई थी कई जिंदगियां

Sun, 15 Sep 2019 05:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
हीरो स्निफर डॉग ‘डच’ के निधन पर शोक जताते सेना के जवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

सेना की ईस्टर्न कमांड ने देश की सेवा करने वाले अपने हीरो स्निफर डॉग ‘डच’ के निधन पर शोक जताया और उसे भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी। नौ साल के डच की 11 सितंबर को मौत हो गई थी। उसने ऐसे कई अहम मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिनमें आईईडी का इस्तेमाल हुआ था।

विज्ञापन


साथ ही वह कई आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अभियानों में भी शामिल रह चुका था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी शोक प्रकट किया। डच उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित रीमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स सेंटर एंड कॉलेज में पैदा हुआ था।
विज्ञापन


यहां सेना के डॉग की ब्रीडिंग और ट्रेनिंग होती है। साथ ही सेना से सेवानिवृत्त होने बाद डॉग को यहीं पाला जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें