फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने म्यांमार में विद्रोहियों के कैंपों को ध्वस्त किया

Sat, 20 Aug 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI Images
विज्ञापन
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के म्यांमार दौरे से कुछ ही दिन पहले सेना ने पड़ोसी देश की सीमा में स्थित नॉर्थ ईस्ट के बागी समूह नेशनल सोशलिस्ट कउंसिल ऑफ नागालैंड खापलांग के कैंपों को ध्वस्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सेना ने एक ऑपरेशन में म्यांमार के भीतरी हिस्से में स्थित उग्रवादियों के कैंप तबाह कर दिए। 
विज्ञापन


ऑपरेशन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सेना ने मणिपुर के पार कुछ किलोमीटर की दूरी पर म्यांमार के भीतर बोगा बस्ती में बनाए गए नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड खापलांग के कैंपों को तबाह कर दिया है। 

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सेना ने सीमा पार की है या नहीं। माना जा रहा है कि मोर्टार सहित लंबी दूरी के हथियार फायर किए गए हैं। दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीमा पार स्थित कैंपों को ध्वस्त करके एनएससीएन(के) कॉडर को आर्मी की सक्रियता के बारे में चेता दिया गया है। आपको बता दें कि ऑपरेशन की खबर उस समय आई हैं, जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कुछ ही दिनों में म्यांमार के दौरे पर जाने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें