फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में डूबे हैदराबाद में तीन की मौत, सेना तैनात, एनडीआरएफ तैयार

Sun, 25 Sep 2016 06:42 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश जारी है। बरसात के कारण तेलंगाना के मेडक जिले में शुक्रवार रात से अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में भारी बारिश की वजह से हालात और खराब हो गए हैं। बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैदराबाद और पड़ोस के रंगा रेड्डी जिले में सेना के जवानों की चार टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना रहेगा। विभाग ने राज्य के सुदूर क्षेत्रों में ‘भारी से अधिक भारी’ की भविष्यवाणी की है। राज्य सरकार ने मेडक जिले में फंसे 21 लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स की मदद मांगी है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय वायु सेना ने तीन चेतक हेलीकॉप्टर को बचाव कार्यों में लगाया है। आंध्र प्रदेश में भी अगले तीन दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। 

भारी बारिश के कारण शनिवार को दक्षिण पश्चिम रेलवे के सिकंदराबाद- गुंटूर खंड पर रेल सेवा तीसरे दिन भी स्थगित रहीं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्देश के बाद शहर में 60 सदस्यीय एनडीआरएफ कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। हैदराबाद के निचले इलाके अब भी तेलंगाना के बाकी इलाकों से कटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें