फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा तनाव: सेना प्रमुख ने अरुणाचल में चीन की चुनौती से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 22 May 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

नरवणे बृहस्पतिवार को नगालैंड के दीमापुर पहुंचे थे। पूर्वोत्तर सीमा के अंदरूनी हिस्से में सेना की चौकसी का जायजा लेने दीमापुर मुख्यालय पहुंचे नरवणे को स्पीयर कॉर्प्स के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन मैथ्यू ने सेना की तैयारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर चीन की चुनौती से निपटने के लिए सेना की तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक नरवणे ने चीन के साथ उत्तरी सीमा पर तैनात सभी जवानों की उनकी मुस्तैदी और सतर्कता के लिए सराहना करते हुए कहा, हमारे जवान एलएसी पर पड़ोसी की हर गतिविधियों पर हरकत पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

सेना प्रमुख ने इस दौरान भारत म्यांमार सीमा पर सुरक्षा का भी जायजा लिया। इससे पहले नरवणे ने बुधवार को कहा था, लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे उत्तरी मोर्चे पर चीनी सैनिकों की पूरी तरह वापसी होने तक सेना अपनी बेहतर उपस्थिति बनाए रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें