फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस परेड सम्मान: सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग सैन्यदल में असम रेजिमेंट पहले स्थान पर, सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने दी ट्रॉफी

Wed, 02 Feb 2022 11:51 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
असम रेजिमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग सैन्यदल की ट्रॉफी देते जनरल मनोज मुकुंद नरवणे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को सेना दिवस पर परेड में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले दस्ते (सेना की टुकड़ी) को सम्मानित किया। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सेना दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग सैन्यदल की ट्रॉफी असम रेजिमेंट को प्रदान की। राजपूत रेजीमेंट ने दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


वहीं, इस वर्ष की सेना दिवस परेड के लिए मद्रास रेजीमेंटल सेंटर ने सर्वश्रेष्ठ मिलिट्री बैंड की ट्राफी जीती।
 


नौसेना प्रमुख  ने पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया

भारतीय नौसेना की ओर से बताया गया है कि 'नौसेना प्रमुख ने पूर्वी बेड़े के युद्धपोतों को शुरू किया और हथियारों से फायरिंग और विशेष बलों के संचालन को देखा। उन्होंने नौसेना डॉकयार्ड (जहाज बनाने का स्थान) सहित प्रमुख परिचालन और रखरखाव सुविधाओं का भी दौरा किया और चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

भारतीय नौसेना ने बताय कि "नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू और मिलान बहुराष्ट्रीय अभ्यास की संचालन की तैयारियों की समीक्षा के लिए विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें