इंडियन आर्मी के फ्रंटियर रोल में जल्द ही महिलाएं दिखेंगी। सेना की वर्दी में ये महिलाएं न सिर्फ गश्ती दल का हिस्सा होंगी, बल्कि मौका मिलते ही दुश्मनों पर कहर बनकर भी टूट पड़ेंगी। आर्मी में महिलाओं को जल्द ही कॉम्बैट भूमिका भी दी जाएगी।
आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत ने कहा कि हम जल्दी ही महिलाओं को सेना की वर्दी में दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए देखेंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। और इसकी शुरुआत हो चुकी है। ऑर्मी चीफ ने कहा कि कॉम्बैट रोल में आने के लिए महिलाओं को भी दृढ़ता और और मजबूती दिखानी होगी।
अभी तक इंडियन आर्मी में महिलाओं को सेना में मेडिकल, लीगल, एजुकेशनल, सिग्नल और इजीनियरिंग विंग्स में शामिल किया जाता है। पर व्यावहारिक दिक्कतों की वजह से उन्हें कॉम्बैट रोल नहीं दिया गया है।
Army Chief Gen #BipinRawat says process to allow #women in combat role is moving fast.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2017
गौरतलब है कि भारत में महिलाओं को मोर्चे पर भेजने की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, नॉर्वे, स्वीडन और इजरायल में महिलाएं कॉम्बैट रोल निभा रही हैं। वैसे इंडियन एयरफोर्स में इसकी शुरुआत हो चुकी है और 3 महिला पॉयलट फाइटर प्लेन्स उड़ा रही हैं, जो मौका पाते ही दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी।