फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ बोले- बढ़ती इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सुरक्षा पर भी ज्यादा ध्यान देना होगा

Tue, 13 Mar 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि अब हमें बढ़ती इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सुरक्षा पर भी ज्यादा ध्यान देना होगा। आर्मी चीफ ने कहा 'ऐसी धारणा है कि रक्षा खर्च को बोझ की तरह देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सरकार रक्षा क्षेत्र में जो भी खर्च करती है उसके बदले कुछ फायदा नहीं मिलता, लेकिन मैं इस धारणा को सही नहीं मानता। अगर इकोनॉमी बढ़ती है तो देश की सुरक्षा पर भी ज्यादा ध्यान देना होगा।'

विज्ञापन


पूरा रक्षा बजट सेना पर खर्च हो जाता है इस मिथ को भी मैं तोड़ना चाहता हूं। सशस्त्र बलों को आवंटित सालाना बजट का 35 फीसदी हिस्सा राष्ट्र निर्माण के योगदान में लगता है।  


उन्होंने कहा कि 'किसी देश की इकोनॉमी बढ़ती है तो उसकी सैन्य ताकत भी साथ-साथ बढ़ती है। चीन आज अमेरिका को टक्कर दे रहा है क्योंकि वह इंटरनेशनल वर्ल्ड ऑर्डर में एक ताकतवर देश है।'
विज्ञापन


इंडो-पैसेफिक रीजन में चीन के उभार के बाद सभी देशों की नजरें अब भारत पर है क्योंकि वह मानते हैं कि चीन के बढ़ते उभार को भारत संंतुलित करने में कारगर साबित हो सकता है।

चीन को पछाड़ भारत की इकोनॉमी नंबर वन
बता दें कि बीते दिनों वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जीडीपी के तीसरी तिमाही के आंकड़ों को जारी किया गया। दूसरी तिमाही के हिसाब से तीसरी तिमाही में इकोनॉमी में बढ़त मिली है। जिसमें भारत की जीडीपी 7.2 फीसदी हो गई है जो कि चीन की जीडीपी से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि चीन की जीडीपी मौजूदा समय में 6.8 फीसदी है। इन आंकड़ों से साफ है कि भारत की इकोनॉमी दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें