फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए सेना ने बनाई 'माउंटेन स्ट्राइक कोर'

Sun, 22 Oct 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
bipin rawat
विज्ञापन
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि सेना को भारत-चीन सीमा पर डोकलाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संकटों के लिए माउंटेन स्ट्राइक कोर को विशेष रूप से गठित किया जा रहा है। इसे 17 कोर का नाम दिया गया है। यह संकट निवारण दस्ते की तरह होगा।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या 17 कोर का गठन चीन से मुकाबले के लिए हो रहा है तो सेना प्रमुख ने कहा कि हम यह क्यों कहें कि यह किसी के खिलाफ गठित हो रहा है। यह विशेष कोर होगा, जिसका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से होगा। चीन से जुड़ी एलएसी (लाइन ऑफ एचुअल कंट्रोल) पर डोकलाम जैसी स्थिति की आशंका के बारे में रावत ने कहा कि हमें तैयार रहना होगा।

भारतीय रक्षा विशेषज्ञ का दावा, चीनी सैन्य खतरे से निपटने को भारत पूरी तरह तैयार

कश्मीर पर रावत ने कहा कि आतंकवादियों के सफाए का अभियान जारी रहेगा। अधिकांश आतंकी अब ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम कर रहे हैं और कुछ सरेंडर कर रहे हैं। पाकिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर कभी बंद नहीं हुए। दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सवाल के उत्तर में रावत ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की तरह अन्य तरीके भी हैं। पठानकोट, उड़ी और नगरोटा हमलों की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें