फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army: बंगाल के बेंगडुबी सैन्य अड्डे पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, भारतीय पहचान पत्र के साथ सेना ने पकड़ा

Thu, 06 Nov 2025 11:39 PM IST
हिमांशु चंदेल एन. अर्जुन, अमर उजाला, बेंगडुबी (पश्चिम बंगाल)

सार

भारतीय सेना ने बेंगडुबी सैन्य स्टेशन में सुरक्षा जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास फर्जी भारतीय पहचान पत्र मिले। सेना के मुताबिक, व्यक्ति के पास आधार, पैन और वोटर आईडी कार्ड पाए गए।
विज्ञापन
बंग्लादेशी नागरिक के पास मिला फर्जी भारतीय पहचान पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने बेंगडुबी सैन्य स्टेशन में सुरक्षा जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास भारत के आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने गुवाहाटी में बताया कि हाल ही में बेंगडुबी सैन्य स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी नागरिक कर्मियों का पुनः सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। बुधवार को श्रमिकों के दस्तावेजों की जांच के दौरान एक व्यक्ति पर शक हुआ। आगे की तलाशी और जांच में उसके पास बांग्लादेश की राष्ट्रीय पहचान पत्र मिला।

स्थानीय पुलिस करेगी विस्तृत जांच
संदेहास्पद व्यक्ति को तत्परता से स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है ताकि आगे की विस्तृत जांच की जा सके। सेना ने बताया कि यह घटना सैन्य खुफिया एजेंसियों और तैनात सैनिकों की सतर्कता और सुरक्षा जागरूकता का स्पष्ट प्रमाण है।
विज्ञापन


सत्यापन प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी- सेना
इसने यह भी उजागर किया है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेजों के जरिये देश के भीतर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। सेना ने कहा कि इस प्रकार की सक्रिय जांच और सत्यापन प्रक्रिया आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें