बोडोलैंड का प्रशिक्षित स्थानीय कैडर गिरफ्तार
- फोटो : ANI
भारतीय सेना की चिरांग यूनिट, असम पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में एक राजू ब्रह्मा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। यह नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगबीजीत) का प्रशिक्षित स्थानीय कैडर है। उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। जिसमें सिंगल बोर राइफल, एके 47 की 10 लाइव राउंड गोलियां और हैंड ग्रेनेड (हथगोला) शामिल हैं।