फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase : कोरोना से लड़ाई के लिए सशस्त्र बलों को मिली आपातकालीन वित्तीय शक्ति

Sat, 01 May 2021 01:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन शक्तियां से सुविधाएं संचालित करने, उपकरण और संसाधन खरीदने और किसी भी आवश्यक काम को करने में मदद मिलेगी और कोरोना से लड़ाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में तेजी को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां प्रदान की हैं। इससे कोरोना के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई में तेजी आएगी। ये शक्तियां सुविधाएं संचालित करने, उपकरण और संसाधन खरीदने और किसी भी आवश्यक काम को करने में मदद करेंगी।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए ट्वीट में बताया कि सशस्त्र बलों को सशक्त बनाने और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने प्रयासों को तेज करने के लिए, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विशेष प्रावधानों को लागू किया और सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां प्रदान की हैं।
 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस शक्तियों को तीन महीने के लिए यानी 1 मई से 31 जुलाई तक प्रदान किया गया है। वहीं ये पिछले हफ्ते सशस्त्र बलों के चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी गई आपातकालीन शक्तियों के अतिरिक्त हैं। बता दें कि ऐसी शक्तियों को पिछले साल भी मंजूरी दी गई थी जिसके दम पर सशस्त्र बलों ने पहली लहर को प्रभावी ढंग से निपटने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें