फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल सट्टेबाजी मामले में अरबाज खान को सरकारी गवाह बनाएगी पुलिस

Thu, 07 Jun 2018 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अरबाज खान
विज्ञापन

आईपीएल सट्टेबाजी मामले में ठाणे पुलिस फिल्म अभिनेता अरबाज खान को सरकारी गवाह बनाएगी। वहीं, ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने बुधवार को फिल्म प्रोड्यूसर पराग संघवी से पांच घंटे तक पूछताछ की। संघवी ने स्वीकार किया कि उसकी सोनू जालान से जान पहचान है लेकिन सट्टेबाजी से उसका कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर ठाणे पुलिस पराग संघवी को भी सरकारी गवाह बनाएगी। संघवी से पूछताछ के बाद एईसी के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि संघवी ने सट्टेबाजी को लेकर सोनू द्वारा उसके ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

संघवी ने पुलिस बयान में बताया है की तीन-चार साल पहले एक रेस्टोरेंट में उसकी सोनू से पहचान हुई थी। लेकिन, उसने सोनू के साथ रुपयों का लेनदेन नहीं किया है। इसलिए दोनों को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अदालत के सामने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


संघवी के सोनू के साथ सट्टेबाजी में भागीदार होने के लग रहे थे आरोप
सट्टेबाज सोनू जालान से पूछताछ में मुंबई के बिल्डर अमित जालान का नाम सामने आया है और दोनो के बीच लेनदेन का भी पता चला है। प्रदीप शर्मा ने कहा कि अमित जालान से जल्द पूछताछ की जाएगी। बिल्डर अमित जालान के मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी लिंक रोड स्थित सेरेनिटी  बिल्डिंग में सोनू का फ्लैट है।

इसलिए पुलिस अमित जालान से पूछताछ कर पता लगाएगी की सोनू और उसके बीच जो लेनदेन हुआ है वह सट्टेबाजी का है या फ्लैट की खरीद में पैसे दिए गए थे। इस बीच खबर थी कि ठाणे पुलिस को सोनू की बातचीत के कुछ ऑडियो और वीडियो मिले हैं लेकिन, प्रदीप शर्मा ने किसी वीडियो के मिलने से इंकार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें