फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 03 Apr 2019 06:42 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह आज उधमपुर और सुंदरबनी में करेंगे रैली, पुलिस ने सुभाष स्टेडियम को सुरक्षा घेरे में लिया

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज पार्टी प्रत्याशियों डा.जितेंद्र सिंह व जुगल किशोर के समर्थन में दो रैलियां करेंगें। यह रैलियां राजोरी जिले के सुंदरबनी के ठंडा पानी व उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में होंगी। दोनों रैलीस्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं।  लोकसभा चुनावों में शाह का यह पहला दौरा है। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



भड़काऊ भाषण के आरोप में आजम के खिलाफ एक और मुकदमा, कांग्रेसी नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

पूर्व मंत्री और रामपुर संसदीय सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां सपा कार्यालय पर भड़काऊ भाषण देने और आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में फंस गए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



यूपी: बीएचयू छात्र की हत्या, ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़, बिड़ला सी पर पथराव

वाराणसी के बीएचयू परिसर स्थित बिड़ला ए चौराहा के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने एमसीए के निष्कासित छात्र गौरव सिंह (23) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए छात्रों ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ करते हुए रुइया हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र की पिटाई की। साथ ही बिड़ला सी में आरोपियों के मौजूद होने का आरोप लगाकर छात्रों ने पथराव किया। 

पढ़ें पूरी खबर..


पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आसान हुई राह, यूपीपीएससी ने नए पैटर्न को किया स्पष्ट

पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राहत प्रदान की है। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर इस बार आयोजित होने जा रही पीसीएस मुख्य परीक्षा के पैटर्न को लेकर प्रतियोगी छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति थी लेकिन, आयोग ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कर दिया कि नए पैटर्न पर होने वाली परीक्षाओं में किस तरह के कितने सवाल पूछे जाएंगे। इससे मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की राह अब आसान हो गई है।

पढ़ें पूरी खबर..


कम आमदनी से कई टेलीकॉम कंपनियां बंद होने की कगार पर

ऐसे समय में, जब सरकार दूरसंचार क्षेत्र में 5जी सेवा को लांच करने की तैयारी कर रही है, घरेलू बाजार की टेलीकॉम कंपनियां 2जी या 3जी सेवा भी जारी रखने की स्थिति में नहीं है। इन कंपनियों की हालत देखते हुए सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर उद्योग के अनुकूल कदम उठाने की गुहार लगाई है। हालांकि रिलायंस जियो अन्य कंपनियों से अलग है।


पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें