फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आएगा 10 रुपये का प्लास्टिक नोट, देश में पांच जगह होगा ट्रायल

Sat, 18 Mar 2017 12:03 AM IST
amarujala.com- Edited by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
10 रुपए का नोट
विज्ञापन
2 हजार रुपये का नया नोट लाने के बाद अब सरकार का 10 रुपये का नया प्लास्टिक नोट लाने का इरादा है। सरकार की तरफ से वित्त राज्य मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को 10 रुपये के प्लास्टिक नोटों के फील्‍ड ट्रायल करने के लिए अधिकृत किया गया है जो कि काफी लंबे समय तक चलेंगे। 
विज्ञापन


लोकसभा में एक लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार ने देश में पांच जगहों पर प्‍लास्टिक बैंक नोट्स का फील्‍ड ट्रायल करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल का समय तय किया जाना बाकी है। इसके तहत पहले चरण में दस रुपये के प्लास्टिक के नोट चलाए जाएंगे। इन नोटों की उपलब्धता और छपाई के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया गया है। इनकी उपयोगिता के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बैंक नोटों के विश्वव्यापी प्रचलन की विधियों के अध्ययन के आधार पर दीर्घकाल तक चलन में रहने के कारण प्लास्टिक के नोट को बेहतर विकल्प माना है। इसके अलावा मौजूदा प्रचलन में जारी नोटों को नए सिरे से ठीकठाक करना और प्रकाशन में फाइबर मिश्रण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें