फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh: 'फलस्तीन के लिए मनमोहन सिंह का समर्थन सराहनीय', फलस्तीनी राजनयिक ने पूर्व PM को दी श्रद्धांजलि

Sat, 28 Dec 2024 04:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। इससे पहले देश-दुनिया के तमाम नेताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं फलस्तीनी राजनयिक अबेद एलराजेग अबू जाजर ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए उनके योगदानों को याद किया और कहा, 'हमारे उनके (मनमोहन सिंह) साथ अच्छे संबंध थे। उन्होंने दिल्ली में फलस्तीनी दूतावास की स्थापना के लिए जमीन भी दिलाई, दूतावास के निर्माण में सहायता की और 2012 में इसका उद्घाटन भी किया।'
विज्ञापन
अबेद एलराज़ेग अबू जाजर, प्रभारी, फिलिस्तीन दूतावास - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में फलस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराजेग अबू जाजर ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और फलस्तीन के लिए उनके समर्थन की सराहना भी की। इस दौरान अबेद एलराजेग अबू जाजर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फलस्तीन को दिल्ली में अपने दूतावास के लिए जमीन दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


हमारे बीच रिश्तों का इतिहास रहा है- फलस्तीनी राजनयिक
फलस्तीनी राजनयिक ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से अपनी बातचीत में कहा, हमारे बीच रिश्तों का इतिहास रहा है। उन्होंने (मनमोहन सिंह) 1991 में यासर अराफात से मुलाकात की थी, जब वह वित्त मंत्री थे, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई बार (फलस्तीन राज्य) के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। उन्होंने फलस्तीन राज्य के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की ओर से भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। नहीं फलस्तीन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पत्र लिखकर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है।

'फलस्तीन के लिए मनमोहन सिंह का समर्थन सराहनीय'
फलस्तीनी राजनयिक अबेद एलराजेग अबू जाजर ने कहा, 'हमारे उनके (मनमोहन सिंह) साथ अच्छे संबंध थे। उन्होंने दिल्ली में फलस्तीनी दूतावास की स्थापना के लिए जमीन भी दिलाई, दूतावास के निर्माण में सहायता की और 2012 में उसका उद्घाटन भी किया।' उन्होंने कहा, 'हम फलस्तीन के प्रति उनके समर्थन की सराहना करते हैं, हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं। हम भारतीय नेता के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।'
विज्ञापन


यूएन में मनमोहन सिंह ने किया था फलस्तीन का समर्थन
बता दें कि, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान महमूद अब्बास ने कई बार भारत का दौरा किया। वहीं सितंबर 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष एक भाषण में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारत 'पूर्वी यरुशलम को अपनी राजधानी के रूप में एक संप्रभु, स्वतंत्र, व्यवहार्य और एकीकृत फलस्तीन राज्य के लिए फलस्तीनी लोगों के 'संघर्ष' का समर्थन करता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें