फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Appointment: 'RSS से जुड़े कुलपतियों पर क्या कहेंगे?', पीएम मोदी के नियुक्तियों पर दिए बयान पर बोले सिब्बल

Wed, 17 May 2023 01:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को रोजगार मेले में करीबन 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे थे। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा था कि भर्ती प्रणाली में उनकी सरकार द्वारा लाए गए बदलावों ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को समाप्त किया है। 
विज्ञापन
Kapil Sibal - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा एमपी और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने नौकरियों में भाई भतीजावाद को समाप्त करने के पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में आरएसएस और संघ की विचारधारा वाले कुलपतियों की नियुक्ति भाई-भतीजावाद का जीता जागता उदाहरण है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मंगलवार को रोजगार मेले में करीबन 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे थे। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा था कि भर्ती प्रणाली में उनकी सरकार द्वारा लाए गए बदलावों ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को समाप्त किया है। 

पीएम मोदी के इसी बयान का कटाक्ष करते हुए सिब्बल ने ट्वीट में कहा- "भर्ती प्रणाली में बदलावों से भ्रष्टाचार तथा भाई भतीजावाद समाप्त हुआ है। इसके लिए बधाई, लेकिन विश्वविद्यालयों में आरएसएस तथा उसकी विचारधारा वाले कुलपतियों की नियुक्तियां‘भाई भतीजावाद के जीते जागते उदाहरण’ हैं। इस पर आप क्या कहते हैं प्रधानमंत्री जी?" 
विज्ञापन


सिब्बल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। पिछले साल उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। राज्यसभा में उनकी नियुक्ति निर्दलीय सदस्य के तौर पर की गई थी। हाल ही में अन्याय के खिलाफ लड़ने के मकसद के साथ सिब्बल ने एक गैर चुनावी मंच ‘इंसाफ’ का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें