फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना में बढ़ेगी महिलाओं की हिस्सेदारी, जल्द होगी होगी सेलर रैंक पर नियुक्ति

Sat, 03 Nov 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नौसेना में जल्द ही सेलर रैंक पर महिलाओं की नियुक्ति हो सकती है। इसके साथ ही उनकी समुद्र में तैनाती पर भी नौसेना के शीर्ष अधिकारी गंभीरता से विचार कर रहे हैं। शुक्रवार को समाप्त हुए नौसेना के कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन में इस पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


सम्मेलन में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इसकी पुष्टि करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा कहा कि महिलाओं की सेलर रैंक पर तैनाती इस सम्मेलन का अहम एजेंडा है। 

वहीं महिलाओं की समुद्र में तैनाती पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है जो कि निकट भविष्य में संभव है। बता दें कि नौसेना में सेलर रैंक, थलसेना में जवान रैंक के बराबर होता है। अभी तक थलसेना या वायुसेना किसी में भी महिलाओं को यह रैंक नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें