फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट समिति ने कई अधिकारियों की नियुक्ति पर लगाई मुहर, यहां देखें पूरी सूची

Tue, 17 Nov 2020 08:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत सरकार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई अधिकारियों की संयुक्त सचिव और इसके समान पदों पर नियुक्ति को मंगलवार को अनुमति दे दी। इस संबंध में जारी एक अधिसूचना के अनुसार वीणा कुमारी को खनन मंत्रालय का संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पांच साल का रहेगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल भी पांच साल तय किया गया है। आईएएस अधिकारी प्रियंक भारती रक्षा विभाग के नेशनल डिफेंस कॉलेज का वरिष्ठ डायरेक्टिंग स्टाफ बनाया गया है। 


अमित वरदान को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी विशाल चौहान को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार इन दोनों अधिकारियों का कार्यकाल भी पांच साल के लिए होगा।
विज्ञापन


वहीं, आईएएस अधिकारी सुनील कुमार बरनवाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय जागरूकता आयोग में अतिरिक्त सचिव आईएएस अतुल सिंह को खेल विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह दोनों अधिकारी भी इन पदों पर पांच साल के लिए अपनी सेवा देंगे। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें