सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर देशभर के सभी हाईकोर्ट में जजों की रिक्तियां भरने का निर्देश देने की गुहार की गई है। याचिका यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दायर की गई है।
याचिका में कहा गया कि सभी हाईकोर्ट को रिक्तियां को भरने का निर्देश दिया जाए। साथ ही याचिका में हाईकोर्ट में जजों की अधिकतम तय संख्या सीमा को बढ़ाने की गुहार की गई है। ऐसा इसलिए जरूरी है कि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। सभी लोगों को मौलिक अधिकार है कि उन्हें न्याय मिले। लेकिन जजों के पद रिक्त होने के कारण लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है।
याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट में करीब 39 फीसदी पद रिक्त हैं। इस वजह से लंबित मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। साथ ही जनसंख्या भी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में जरूरी है कि जजों की अधिकतम तय संख्या सीमा भी बढ़ाई जाए।