फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप आधारित दोपहिया टैक्सियों के संचालन से किसानों को मिलेगी मदद- नितिन गडकरी

Tue, 28 Apr 2020 07:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य के परिवहन मंत्रियों को सुझाव दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में एप आधारित दोपहिया टैक्सियों का संचालन करना चाहिए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इस कदम से किसान समुदायों को दोपहिया टैक्सियों को सुचारू रूप से चलाने में मदद किया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अंतरराज्यीय सीमा आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इससे जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों/ लोरियों को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे कोरोना वायरस महामारी के दौर में लोगों को जरूरी सामानों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। ऐसे में केवल जरूरी चीजों का ही उत्पादन और डिलीवरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें