फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : अपोलो और मैक्स अस्पताल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कल से लगेगी वैक्सीन

Fri, 30 Apr 2021 08:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपोलो और मैक्स 1 मई से 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने का काम शुरू करेंगे। अपोलो का कहना है कि वह लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाएंगे।
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 18 से लेकर 44 वर्ष तक की उम्र वाले लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण का अभियान 1 मई से प्रारंभ हो रहा है। वहीं वैक्सीन की आपूर्ति सही समय पर नहीं होने के कारण कई राज्यों ने कल यानी शनिवार से लोगों को वैक्सीन देने में असमर्थता जताई है। लेकिन इस बीच एक राहत की खबर आ रही है कि देश के कुछ अस्पताल सही समय पर यानी 1 मई से वैक्सीन लगाने जा रही है। इन अस्पतालों में अपोलो और मैक्स शामिल है जो कि 1 मई से 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने का काम शुरू करेंगे। अपोलो का कहना है कि वह लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाएंगे।

विज्ञापन


अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप्स की एक्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन शोभना कामीनी के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर एक सुनामी की तरह है जो बड़े पैमाने पर लोगों को बड़ी संख्या में शिकार बना रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए निजी अस्पतालों को निर्माताओं से सीधे वैक्सीन खरीदने की अनुमति देने का सरकार का फैसला कोरोना खतरे का मुकाबला करने के लिए एक बहुत आवश्यक कदम है जो वैक्सीनेशन कार्यक्रम को तेजी बढ़ाएगा क्योंकि हम अपनी बड़ी आबादी के वैक्सीनेशन के लिए आगे बढ़ रहे है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें