आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी
- फोटो : ट्विटर
आंध्र प्रदेश में 11 नगर निगमों और 70 नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। विजयनगरम, ग्रेटर विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, ओंगोले, चित्तूर, तिरुपति, कुरनूल, कडप्पा और अनहुंत नगर निगम में हुए चुनाव में सबसे अधिक जगन मोहन की वाईएसआर कांग्रेस को सीटें मिलीं। जानकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम नगर निगम चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस ने सर्वाधिक 58 सीटें, टीडीपी ने 30 सीटें, जनसेना पार्टी ने तीन सीटें और भाजपा, सीपीाईएम और सीपीआई ने एक-एक सीट जीतीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीतीं।