फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : ए पी अब्दुल्लाकुट्टी मलप्पुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार होंगे

Mon, 08 Mar 2021 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मलप्पुरम
विज्ञापन
ए पी अब्दुल्लाकुट्टी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को घोषणा की कि उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए पी अब्दुल्लाकुट्टी छह अप्रैल को मलप्पुरम लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पी के कुन्हालीकुट्टी के सीट से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने घोषणा की थी कि केरल के विधानसभा चुनावों के साथ मल्लपुरम लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया जायेगा।

माकपा के दो बार सांसद रहे अब्दुल्लाकुट्टी को 2009 में उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के लिए वामदल ने पहली बार पार्टी से निष्कासित कर दिया था जब वह (मोदी) गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और दो बार राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की जीत के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा करने के बाद अब्दुल्लाकुट्टी को कांग्रेस ने जून 2019 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें